• Wed. Jul 15th, 2026

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने ट्रैक्टर चोर को भेजा जेल।

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के अम्बाजीत गांव से 25 जून की रात हुई ट्रैक्टर चोरी मामले में बड़कागांव पुलिस द्वारा एक चोर मो जाफर 32वर्ष पिता मरहूम मो खलील ग्राम हाहे को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने 12 घंटे के अंदर बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल से ट्रैक्टर बरामद करने में कामयाब हुए थे। भुक्तभोगी अभय कुमार दास 26 जून 2026 को ही ट्रैक्टर चोरी का आवेदन दिया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर चोरी गई ट्रैक्टर को सघन छापामारी करते हुए बरामद कर लिया गया था।

बड़कागांव थाना कांड संख्या 113/ 26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए छापामारी शुरू की गई थी। क्षेत्र में सघन छापामारी के बाद बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल से देर शाम बहुत ही मशक्कत से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि यदि तुरंत छापामारी नहीं की जाती तो युगल घाटी होते हुए डेमोटांड़ ट्रैक्टर को ले जाने के बाद बरामद करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन थी।

इसलिए समय को ना गवाते हुए त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी हादी खान एवं पुलिस के जवान छापामारी मे शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *