• Wed. Jul 15th, 2026

कुल्टी विधानसभा विधायक कार्यालय में जनसुनवाई, लोगों की समस्याएँ सुनीं विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के एलसी मोड़, हनुमानचढ़ाई स्थित विधायक कार्यालय में आज विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार जनसेवा के उद्देश्य से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अनेक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना।

 

लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जनसमस्याओं पर विधायक ने संबंधित विषयों के त्वरित, प्रभावी एवं उचित समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

 

इस अवसर पर डॉ. पोद्दार ने कहा, “जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जनसेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और लोगों के बीच रहकर उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना ही मेरा संकल्प है।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि कुल्टी विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका विधायक कार्यालय सदैव आम जनता के लिए खुला रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *