
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के संजय नदी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई , शनिवार को नदी के नहाने गए एक प्राइवेट शिक्षक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। करीब 18 घंटे तक चला खोज अभियान के बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने नदी के शव बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
मृतक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के धातकीडीह निवासी जितेन महतो 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शनिवार को अपने साढ़ू और साले के साथ संजय नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में डूब गए , साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया। एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई थी। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को नदी से शव बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
