
सरायकेला। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा तथा कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे।
उनके आगमन पर स्थानीय परिसदन (गेस्ट हाउस) में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दौरे के दौरान डीजीपी ने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न संवेदनशील मामलों और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्त बढ़ाने, खुफिया तंत्र को और मजबूत करने तथा जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीजीपी ने कहा कि बदलते समय के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को अधिक आधुनिक, सक्रिय और त्वरित बनाना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशासनिक और सुरक्षा दृष्टिकोण से डीजीपी का यह दौरा जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
