• Fri. Jul 10th, 2026

विक्रमपुर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी समाज की ग्राम समिति का गठन, सामाजिक संगठन को मजबूत करने पर जोर

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम विक्रमपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष श्री गुरुचरण नायक ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही SIR विषय पर भी विचार-विमर्श करते हुए समाज के लोगों से जागरूक एवं संगठित रहने का आह्वान किया गया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम विक्रमपुर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी समाज की ग्राम समिति का गठन करना था। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ममता नायक को अध्यक्ष, रंजीता नायक को उपाध्यक्ष, उत्कलिका नायक को सचिव तथा आरती सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

 

इस अवसर पर समाज की सक्रिय सदस्य संतोषी नायक, सरिता नायक, सुमित्रा नायक, रश्मिता नायक, पूनम नायक एवं मंजू नायक सहित अनेक महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक में प्रदेश महासचिव लक्ष्मण नायक, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश नायक, रजनी नायक, पूर्व मुखिया आरती सिंह तथा समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, समाज के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *