• Fri. Jul 10th, 2026

त्रिशानु राय की तत्परता से भटकी महिला सुरक्षित लौटी अपने घर

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा:संवेदनशीलता, मानवीय सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है।

उनकी त्वरित पहल, सतत प्रयास एवं सामाजिक संवेदनशीलता के कारण अपने घर से भटककर चाईबासा पहुँची महिला सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सकी। झींकपानी प्रखंड के माटागुटु गाँव की लगभग चालीस वर्षीय निवासी जानकी बिरुली मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सोमवार को अपने घर से निकल गई थी। भटकते-भटकते वह चाईबासा पहुँच गई।

अपनी पहचान बताने अथवा स्पष्ट रूप से कुछ भी कह पाने में असमर्थ होने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई थी। त्रिशानु राय ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की तथा उनकी पहचान कराने के उद्देश्य से विभिन्न मीडिया के माध्यमों से तस्वीर साझा करवाई।

इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया और महिला की तस्वीर उनके परिजनों तक पहुँच गई। पहचान होते ही त्रिशानु राय ने बिना विलंब किए परिजनों से संपर्क स्थापित कर पूरी जानकारी दी तथा उन्हें चाईबासा बुलाया।

शुक्रवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद जानकी बिरुली को सुरक्षित एवं सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कई दिनों बाद उसे सुरक्षित देखकर परिजनों की आँखें नम हो गई। उन्होंने भावुक होकर त्रिशानु राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर उनका सहयोग नहीं मिलता, तो अपनी परिजन तक पहुँचना अत्यंत कठिन हो सकता था। इस अवसर पर त्रिशानु राय ने कहा कि किसी असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को केवल उसके परिजनों तक पहुँचाना ही पर्याप्त नहीं है,

बल्कि उसके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि महिला के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके अग्रेतर उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। इस दौरान महिला के परिजन लाल बिरुली, आरती बिरुली, मुक्ता सुंडी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *