• Wed. Jul 8th, 2026

नातिन की शादी में शामिल होने जा रही नानी की सड़क हादसे में मौत

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

स्वांग/गोमिया-

 

गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पिट्स मॉडर्न स्कूल के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में नातिन की शादी में शामिल होने जा रही वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति को हल्की चोटें आईं।

 

मृतका की पहचान कुन्ती देवी के रूप में हुई । वह अपने पति महादेव प्रसाद सोनी के साथ सरिया से मोटरसाइकिल पर गोमिया के खुदरुदग्ग बस्ती जा रही थीं, जहां उनकी नातिन प्रिया कुमारी की शादी होनी थी।मंगलवार को परिवार में लगन (देवबिहाह) की रस्म थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास बने हंप पर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे कुन्ती देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुन्ती देवी को मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना पर आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन स्पष्ट सुरक्षा संकेतक लगाने, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर मार्किंग की व्यवस्था अथवा दुर्घटनाजनक साबित हो रहे हंप को हटाने कि‌ मांग कि है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *