• Wed. Jul 8th, 2026

तीन दिवसीय आयोजन के साथ यादगार बना डीवीसी का 79वां स्थापना दिवस

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो थर्मल परियोजना में तीन दिवसीय समारोह का आज भव्य समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रधान (एचओपी) सुशील कुमार अरजरिया, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मधुकर श्रीवास्तव एवं महाप्रबंधक (एचआर) ए. ए. कुजूर ने दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर किया । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डी वी सी के कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘डीवीसी @79’ थीम पर रचनात्मक प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘डीवीसी मेरी नजर में’ विषय पर आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता तथा ‘डीवीसी की झलक’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने डीवीसी के कार्यों, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

 

डी वी सी में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों एवं महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत दी । विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

पूरे परियोजना क्षेत्र, कार्यालय भवनों एवं प्रमुख मार्गों को आकर्षक विद्युत सज्जा से आलोकित किया गया। लेजर लाइट शो समारोह का विशेष आकर्षण रहा।

 

इस भव्य आयोजन ने डी वी सी के 79वें स्थापना दिवस को अविस्मरणीय बना दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *