
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के टाउनशिप स्थित किक्रेट मैदान में कुल्टी ब्याज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मोत्सव मनाया गया । राष्ट्रीय गीत से शुरुआत हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ध्वज फहराया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शंखनाद किया । जहा संस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आए हुए मेहमानों दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया ।

इस दौरान मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुओ की सुरक्षा के लिए डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन हैं कि काश्मीर हमारा हैं । देश को बनाने में उन्के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ,बहुत जल्द कोलकाता में उन्की विशाल मूर्ति स्थापित होगी । एक निशान, एक विधान और सभी समान ,उन्ही का मंत्र था । जिस पर सरकार अब अम्ल करने जा रही है। वे महान शिक्षाविद थे और कोलकाता विश्वविद्यालय के प्रचाय॔ भी रहे । उन्के बताए गए रास्ते पर चल कर ही देश को सुरक्षित रखा जा सकता हैं ।

इस दौरान कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अशोक सिंहा महापात्रा ने कहा कि कि यह सोभाग्य की बात हैं कि मंत्री महोदय स्थानीय हैं । बंगाल के लोग डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भूल गए थे ।लेकिन नई भाजपा की सरकार ने उन्के जन्मदिन पर छुट्टी की घोषणा की जो एक सराहनीय प्रयास हैं।
इस दौरान कुल्टी प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल राकेश तिवारी, सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के जीएम उज्जवल मुखर्जी, मिहिर मडंल, आदित्य नारायण शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे । सभा का संचालन मनमोहन राय ने किया । कार्यक्रम के अंत में खेलकूद प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 17 के रांचीग्राम भाजपा कार्यालय में पार्षद ललन मेहरा के नेतृत्व में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मोत्सव मनाया गया जहा जिला कमिटी के राजेश सिन्हा,दीपक झा समेत कई लोग उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
