• Mon. Jul 6th, 2026

प्रोजेक्ट परख के तहत जिलेभर के सरकारी विद्यालयों में खेल महोत्सव आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 06 जुलाई 2026: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ के तहत सोमवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आउटडोर एवं इंडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही चित्रांकन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार करने के उद्देश्य से प्रेरक चलचित्रों का प्रदर्शन भी किया गया।

खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यालयों में आनंददायक, प्रेरणादायक और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, ताकि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला तथा अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए खेल और रचनात्मक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यालय ऐसा शिक्षण केंद्र बने, जहां बच्चे खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सीखें तथा अपने सपनों को नई उड़ान दें।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों से बच्चों के लिए नवाचारी एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का निरंतर आयोजन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण, खेल, कला, साहित्य और जीवन कौशल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर सीखने का अवसर मिल सके और उसका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *