
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल स्टेडियम स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में रविवार 3 pm को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सीआईएसएफ ने डी वी सी को 5-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मुकाबले के मुख्य अतिथि सुशील कुमार जरिया एवं ए.ए. कुजूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

डीवीसी टीम में अभिजीत दुले (कप्तान), विनय कुमार (उपकप्तान),स्टिफेन राजन (गोलकीपर), सरफराज शेख, पार्थ मुखर्जी, राकेश कुमार, सुब्रत पाल, रत्नदीप प्रमाणिक, स्वर्णव मुखर्जी,आफताब, उमैर राशिद,बिस्वजीत कर (खिलाड़ी सह प्रबंधक),सौरव कुमार, सुप्रिया चटर्जी,विवेक कुमार गुप्ता,प्रकाश झा,डॉ. सौजात्य साहा,रमेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया।
वहीं सी आई एस एफ टीम में एचसी/जीडी रणवीर सिंह (गोलकीपर),वाइस कप्तान – शौकत मलिक,सीटी/जीडी गुरिंदर,एचसी/डीसीपीओ पी.सी. यादव, सीटी/जीडी विकास दास,सीटी/फायर अजीत के.,सीटी/जीडी अजय उरांव,सीटी/जीडी एम.एस. बोरो,सीटी बी. राजेश,सीटी/फायर एम. माउंट,सीटी/जीडी सुरेश,सीटी/जीडी अरुण देवरी,सीटी/जीडी संजय मुंडा,सीटी/जीडी रमेश पंडित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार अपने नाम किया।
आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया और अधिकारीयों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
