
बेरमो/बोकारो थर्मल –
शनिवार शाम बोकारो थर्मल के कार्मल स्कूल में वार्षिक प्राइज नाइट का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, जीएम (एचआर) ए.ए. कुजूर, बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर सुमित कुमार तथा प्राचार्या सिस्टर डिलिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत नृत्य एवं प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण आईसीएसई 10वीं बोर्ड के टॉपर सागर कुमार रहे, जिन्हें स्कूल प्रबंधन की ओर से ₹ 7,000 का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके माता-पिता ने ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि ने शिक्षा में अनुशासन और परिश्रम के महत्व पर बल दिया, जबकि प्राचार्या सिस्टर डिलिया ने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लघु नाटक भी प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों ने खूब सराहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
