• Fri. Jul 3rd, 2026

आदित्यपुर आकाशवाणी के पास रूई के गद्दा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी केंद्र के समीप गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक रूई के गद्दा बनाने वाली दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान में बड़ी मात्रा में रूई और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी।
इसी कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसकी चपेट में आसपास की कुछ अन्य दुकानें भी आ गईं।
हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से कई दुकानों का सामान समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार गद्दा दुकान में रखा रूई, गद्दे और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन दुकान मालिक के पहुंचने के बाद ही किया जा सकेगा। दुकान मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *