
आदित्यपुर। चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।
संघ ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। इधर 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद के मद्देनजर अधिवक्ता संघ ने बंद समर्थकों से विशेष अपील जारी की है।
संघ ने कहा है कि आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों तथा न्यायालय से जुड़े अन्य लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालयों का सुचारु संचालन न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यदि अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी समय पर अदालत नहीं पहुंच पाएंगे तो न्यायिक कार्य प्रभावित होंगे, जिससे अपने मामलों की सुनवाई के लिए आने वाले वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने बंद समर्थकों से शांतिपूर्ण एवं संयमित तरीके से आंदोलन संचालित करने तथा न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। यह अपील संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश एवं अध्यक्ष डी.एन. ओझा की ओर से जारी की गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

