• Thu. Jul 2nd, 2026

अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध ईचागढ थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन की सघन कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना प्रभारी के साथ ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो, जारागोडीह एवं वीरडीह बालू घाटों में बालू के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में विभिन्न जी.आर. (GR) स्थलों पर कुल लगभग 38,100 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू खनिज को विधिवत जब्त किया गया। इसके उपरांत चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदुडीह में भी विभिन्न जी.आर. स्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां कुल लगभग 10,200 घनफीट अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया।

 

अभियान के दौरान चौका-पातकुम सड़क पर वाहन संख्या JH05CA6325 द्वारा बिना वैध परिवहन चालान के पत्थर खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन को विधिवत जब्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु चौका थाना के सुपुर्द किया गया।

 

जब्त किए गए अवैध बालू भंडारण के संबंध में कार्यालय स्तर से नियमानुसार ई-ऑक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *