
धनबाद। झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ के बैनर तले गुरुवार को टोटो चालकों ने धनबाद डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चालकों ने अपनी टोटो सड़क किनारे खड़ी कर सांकेतिक चक्का जाम भी किया। प्रदर्शन के माध्यम से रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग में कथित अवैध वसूली और टोटो चालकों के साथ दुर्व्यवहार का विरोध जताया गया।
संघ के संरक्षक एवं कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के पास संचालित पार्किंग में निर्धारित 10 रुपये के बजाय 40 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोटो चालकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि टोटो चालक मेहनत कर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करते हैं, इसलिए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में शामिल टोटो चालकों ने भी आरोप लगाया कि रेलवे पार्किंग के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है और विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने मांग की कि पार्किंग शुल्क निर्धारित दर के अनुसार लिया जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और टोटो चालकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
