• Thu. Jul 2nd, 2026

झारखंड को रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा: चांडिल-मुरी और अनारा-बर्नपुर रूट बने ‘विशेष रेल परियोजना

admin's avatar

Byadmin

Jul 1, 2026
crescent ad

 

भारत सरकार ने झारखंड के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने चांडिल-मुरी दोहरीकरणऔर चांडिल-अनारा-बर्नपुर चौथी रेल लाइन परियोजना को विशेष रेलवे परियोजना’का दर्जा दे दिया है।

 

*इस फैसले के तहत :दो अहम परियोजनाओं* को मंजूरी मिली है:

1. *चांडिल (गुंडाबिहार)-मुरी दोहरीकरण*: 59.49 किलोमीटर

2. *चांडिल-अनारा-बर्नपुर (दामोदर तक) चौथी रेल लाइन*: 115.36 किलोमीटर

 

कुल 174.85 किलोमीटर के इस रेल नेटवर्क के अपग्रेड होने से दक्षिण-पूर्व रेलवे के व्यस्ततम मार्गों की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

 

ग्राफिक्स:लाभ क्या होंगे?

– ट्रेनों की *गति और समयबद्धता* में सुधार

– *यात्री एवं मालगाड़ियों* का परिचालन अधिक *सुरक्षित, तेज और सुचारु*

– *औद्योगिक विकास* को बढ़ावा

– *क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति* को नई गति

 

दिवाकर सिंह, भाजपा नेता सह सदस्य, मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, रेलवे

“यह परियोजना रांची लोकसभा और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे चांडिल, मुरी, अनारा, बर्नपुर सेक्शन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से उद्योग-व्यापार को फायदा मिलेगा। इसके लिए मैं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं रांची सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ जी का आभार प्रकट करता हूं।”

 

चांडिल-मुरी और चांडिल-अनारा-बर्नपुर रूट कोयला, स्टील और अन्य माल ढुलाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सिंगल लाइन और ट्रैफिक लोड ज्यादा होने से ट्रेनों को अक्सर आउटर पर रोकना पड़ता था। दोहरीकरण और चौथी लाइन बनने से क्रॉसिंग का समय बचेगा और मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ेगी।

 

इससे आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल औद्योगिक क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या भी कम होगी।

 

विशेष रेलवे परियोजना’ का दर्जा मिलने से अब इन प्रोजेक्ट्स के लिए फंड की कमी नहीं होगी और काम में तेजी आएगी। यह कदम झारखंड* में लॉजिस्टिक्स कॉस्ट कम कर निवेश का माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

*परियोजना एक नजर में:*

परियोजना लंबाई दर्जा

चांडिल (गुंडाबिहार)-मुरी दोहरीकरण 59.49 किमी विशेष रेल परियोजना

चांडिल-अनारा-बर्नपुर चौथी लाइन 115.36 किमी विशेष रेल परियोजना


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *