
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी: थाना क्षेत्र के फोरलेन दमहाबागी से चूंदरू धाम तक पथ प्रमंडल की सड़क पर लगातार हो रही भारी कोयला ढुलाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। बीते वर्षों में इस मार्ग से करोड़ों टन कोयले का परिवहन विभिन्न कोल साइडिंगों तक किया गया है, जिससे सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया था। निर्माण के बाद निर्धारित डीएलपी (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) भी तीन से पांच वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान में सड़क के दोनों किनारे कई जगह टूट चुके हैं, मिट्टी धंस गई है और बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। विशेष रूप से मंसूरिया नदी के समीप सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जहां से गुजरने के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कांग्रेस नेता रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि देश के लिए कोयला उत्पादन और परिवहन आवश्यक है, लेकिन आम जनता की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग सड़क की बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान विधायक रौशन लाल चौधरी इस गंभीर समस्या पर मौन हैं, जबकि सड़क की स्थिति लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है। रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि वे पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करेंगे, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
