• Wed. Jul 1st, 2026

Adityapur : प्रेम ज्वैलर्स मे रंगदारी मांगने और चापड़ से हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरआईटी पुलिस ने प्रेम ज्वेलर दुकानदार से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में रायडीह बस्ती निवासी प्रेम चन्द्र वर्मा ने आवेदन पर 30 जून 2026 को आरआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि रोड नंबर-15 निवासी विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी और रोड नंबर-23 निवासी आदित्य कश्यप दुकान में घुसकर रंगदारी के रूप में पैसे की मांग कर रहे थे।
पैसे नहीं देने पर दोनों ने लोहे के चापड़ से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का चापड़ भी बरामद कर जब्त कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विशाल मिश्रा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 307/24 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रविकांत परासर ने किया। उनके साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम शामिल रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *