
*चक्रधरपुर* : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा मंगलवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय, चक्रधरपुर स्थित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का भी जायजा लिया गया। वहां प्रतिनियुक्त ऑपरेटरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर संलग्न कर शीघ्र अपने बीएलओ को जमा करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाताओं के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
