
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी के सिमुलग्राम में सोमवार को कुल्टी सेंट्रल लाड॔ एंव जगन्नाथ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रथ यात्रा के पूर्व प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा उत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओ की उपस्थिती में भगवान जगन्नाथ, बलराम और देवी सुभद्रा का विधिवत अभिषेक एंव पूजन किया गया।

सुबह मंदिर के पुरोहित हारू प्रसाद ने भगवान जगन्नाथ का गज- वेश में श्रृंगारित कर पूजा-पाठ की। इस के बाद भगवान जगन्नाथ, बलराम एंव सुभद्रा की प्रतिमाओं को मंदिर से सटे स्नान पीठ मैदान में लाया गया। प्रभु दश॔न के लिए सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालू मैदान में एकत्रित थे।
जैसे ही भगवान भक्तों के समक्ष विराजमान हुए, पूरा परिसर (जय जगन्नाथ) तथा “गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलों , राधारमण हरि गोविंद बोलों जैसे भजनों से गूंज उठा। स्नान यात्रा के दौरान विभिन्न पवित्र नदियों से लाए गए गंगाजल से और दूध से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का अभिषेक कराया गया। इस दौरान भगवान पंद्रह दिन तक आराम करेंगे।
इस अवसर पर कमेटी के मुख्य सलाहकार तारकेश्वर तांडिया, कोषाध्यक्ष कल्पतरु तांडिया, सन्नी गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।
वही दूसरी ओर कुल्टी के रांची ग्राम में भी भक्तिमय वातावरण में उत्कल समाज द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में देव स्नान करवाया गया। जहा श्रद्धालुओ की भारी भीड़ थी। इस मौके पर रांचीग्राम में कमेटी के बबलू साह , शेखर जैसवारा, रंजीत वर्मा,प्रवीण सिक्का, राहुल सिक्का, एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
