• Tue. Jun 30th, 2026

उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jun 30, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : प०सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेणू द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की त्वरित सहायता एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेक नागरिक का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि त्रिशानु राय द्वारा मानवता के हित में किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा ऐसे प्रयासों से लोगों में सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने त्रिशानु राय के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है

जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा ही उनका उद्देश्य है और आगे भी वे सड़क दुर्घटना पीड़ितों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर आईपीएस अधिकारी डॉ.सैयद मुस्तफा हाश्मी , जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *