• Sun. Jun 28th, 2026

Adityapur : चोरों के आतंक से अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, दिंदली बस्ती दासपाड़ा में मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण मूर्तियां चोरी, पूजा के बर्तन भी ले उड़े

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 दिंदली बस्ती स्थित दास पाड़ा के एक राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने मंदिर में स्थापित भगवान राधा-कृष्ण की अष्टधातु की कीमती मूर्तियां तथा पूजा में उपयोग होने वाले कई बर्तन चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया तो सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। लेकिन जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए गर्भगृह में पहुंचे, तो वहां से भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियां गायब मिलीं।
चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की बनी थीं और उनकी ऊंचाई लगभग 10 इंच बताई जा रही है। चोरों ने मूर्तियों के अलावा मंदिर में रखे पूजा के बर्तन, थाली, लोटा और घंटा भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं तथा प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *