
सरायकेला : जिले से जारी BLA-2 की सूची को लेकर चांडिल अंचल में बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चांडिल अंचल कार्यालय से जारी आजसू पार्टी की (बूथ संख्या 250 )में नामों की सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। सबसे ज्यादा विवाद ईचागढ़ विधानसभा के 50 नामों को लेकर है।
सरायकेला : जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर *BLA-2* के लिए कार्यकर्ताओं की सूची मांगी थी। इसी प्रक्रिया में आजसू पार्टी ने चांडिल अंचल को करीब बूथ संख्या 250 में नामों की सूची सौंपी थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंचल से फाइनल जो *”List Of BLA2 AJSU 50 Ichagarh”* जारी हुई है, उसमें कई नाम बदल दिए गए हैं। लिस्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम आजसू की सूची में जोड़ दिए गए हैं। वायरल लिस्ट में बूथ नंबर 259 से 279 तक के नाम, मोबाइल नंबर और ट्रेनिंग प्लेस Chandil Blockदर्ज है।

“जिला ने सभी पार्टी से BLA-2 मांगा था। आजसू ने बूथ संख्या 250 में नाम दिए। लेकिन अंचल से निकली लिस्ट में खेल हो गया। हमारे कार्यकर्ता का नाम आजसू की लिस्ट में कैसे आ गया? क्या आजसू को अपने कार्यकर्ता नहीं मिल रहे जो हमारी लिस्ट में फेरबदल कर रहे हैं? अंचल से इतनी बड़ी गलती कैसे हुई?”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि पहले हर बूथ से BLA-2 की सूची सीधे मांगी जाती थी। अब पार्टीवार लिस्ट मांगने पर “क्या भाजपा-आजसू का विलय हो गया” जो नाम आपस में बदल दिए गए।
कार्यकर्ताओं में नाराजगी है कि बिना सहमति उनके नाम आजसू की सूची में डाल दिए गए। इससे जमीनी स्तर पर संगठन में भ्रम की स्थिति बन रही है।
*अंचल पर सवाल, प्रशासन मौन* भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांडिल अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले को गंभीर बताया है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल चांडिल अंचल या जिला प्रशासन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
BLA-2 जैसी महत्वपूर्ण सूची में नामों की अदला-बदली का आरोप सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन भाजपा के आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और आजसू पार्टी इस पर क्या सफाई देती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
