• Sat. Jun 27th, 2026

Adityapur : नगर आयुक्त से मिले केपी सोरेन, गम्हरिया बाजार में मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनाने पर बनी सहमति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता एवं सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन ने शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।बैठक में आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के विकास एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
विशेष रूप से गम्हरिया बाजार के दुकानदारों की समस्याओं के समाधान और बाजार को व्यवस्थित करने के लिए मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस प्रस्ताव पर नगर आयुक्त ने सकारात्मक सहमति जताई।केपी सोरेन ने कहा कि एजाज अनवर एक अनुभवी प्रशासक हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी।
वहीं नगर आयुक्त ने आदित्यपुर-गम्हरिया के सुनियोजित विकास तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *