• Sat. Jun 27th, 2026

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शानदार समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में उत्साह एवं खेल भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि उपप्रमुख श्री बासुदेव महतो विशिष्टि अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री संनद आचार्य, ओलंपिक संघ के सचिव श्री सिकंदर महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री दिनेश दंडपात, बीपीओ सन्तोना जेना , एमडीएम प्रभारी श्री राजाराम महतो, गौतम कुमार, शिक्षक श्री अनिल मिश्रा, श्री हरे कृष्णा महतो, श्री राजेश मिश्रा, श्री कामिनीकांत मेहता, श्री जयदेव त्रिपाठी, श्री तपन महतो, श्री दिवाकर सोरेन, श्री सुमत धीर सामंतो, श्री कौशिक दत्ता, श्री सुवेन्दु कवि, श्री प्रकाश महतो, श्री अर्जुन महतो, श्रीमती माला सिंह, श्रीमती दिव्या जी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में श्री मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सरायकेला खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बेहतर खेल मैदान, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा आवश्यक खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सरायकेला के खिलाड़ी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

 

लिटिल चैंप्स (अंडर-12)

 

– विजेता : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टिटिबिला

– उपविजेता : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भद्रुडीह

 

अंडर-15 बालक वर्ग

 

– विजेता : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भद्रुडीह

– उपविजेता : बॉयज़ मिडिल स्कूल, सरायकेला

 

अंडर-17 बालक वर्ग

 

– विजेता : एस.टी.आर. संजय विद्यालय

– उपविजेता : एन.आर. +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला

 

अंडर-17 बालिका वर्ग

 

– विजेता : के.जी.बी.वी., सरायकेला

– उपविजेता : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पाथामारा

 

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका, स्वस्थ जीवनशैली तथा युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की सफलता के लिए शिक्षा विभाग, आयोजन समिति, शिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *