• Sat. Jun 27th, 2026

सरायकेला में 28 जून 30 जून तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

*सरायकेला:* आगामी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के सफल संचालन हेतु जिले भर में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों तक पोलियोरोधी खुराक की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून से 30 जून तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

 

*1,77,765 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य*

शनिवार को जिला सिविल सर्जन *डॉ. सरयू प्रसाद सिंह* ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल *1,77,765 बच्चों* को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

*1366 टीमें, 189 सुपरवाइजर तैनात*

लक्षित बच्चों तक पहुंचने के लिए हाउस टू हाउस गतिविधि, बूथ गतिविधि, ट्रांजिट प्वाइंट, बाजार व मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल *1,366 एचएचटी (हाउस-टू-हाउस) टीमें* और समान संख्या में बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर स्थायी व अस्थायी दोनों प्रकार के तरीके अपनाए जाएंगे ताकि शहर व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

 

निगरानी व गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जिले भर में *189 सुपरवाइजर* तैनात किए जाएंगे जो खुराक की सही मात्रा और रजिस्ट्रेशन का निरीक्षण करेंगे। साथ ही *22 मोबाइल टीमों* का गठन किया गया है, जो उन स्थानों पर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएंगी जहां स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच कठिन है।

 

*सिविल सर्जन ने की अपील*

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को निर्धारित दिनों में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की शंका या असुविधा होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र या मोबाइल टीम से संपर्क किया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *