• Sat. Jun 27th, 2026

Adityapur : मॉर्निंग वॉक के लिए निकला 79 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 स्थित प्रभात पार्क के समीप रहने वाले 79 वर्षीय कामेश्वर उपाध्याय शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। वह जमशेदपुर के बागबेड़ा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय के पिता हैं।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, कामेश्वर उपाध्याय शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह घर से मॉर्निंग वॉक और काली मंदिर में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकले थे।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है कि कामेश्वर उपाध्याय अपने छोटे पुत्र संजय उपाध्याय के साथ प्रभात पार्क के समीप किराये के मकान में रहते हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन भी अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कामेश्वर उपाध्याय कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 7479619901, 9204521777 या 7870820572 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सकुशल उनके घर पहुंचाया जा सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *