
लोयाबाद-लोयाबाद एंव जोगता पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में बाईक फ्लैग मार्च की निकाली गई। फ्लैग मार्च लोयाबाद थाना परिसर से लोयाबाद मोड़, बांसजोड़ा, एकड़ा, सेन्द्रा, कनकनी,
लोयाबाद 6 और 20 नंबर,कोकप्लांट आदि पुरे क्षेत्र का भ्रमण कर जोगता की तरफ प्रस्थान कर गई। फ्लैग मार्च के नेतृत्व कर रहे लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम पर्व लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों के साथ मार्च निकालकर स्थानीय लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है

और उन्होने अपील की किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाए। कहा कि इलाके में शांति भंग करने की अगर किसी ने भी कोशिश तो वैसे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जोगता प्रभारी पवन कुमार सिंह ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील किया।

कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया।फ्लैग मार्च में एसआई रोहित कुमार महतो, एएसआई मिन्हाज खान सहित लोयाबाद व जोगता थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
