• Thu. Jun 25th, 2026

अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली मादक पदार्थ निषेध जागरूकता रैली

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पोस्टर एवं बैनर लेकर गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए और लोगों को तंबाकू, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मंगल सिंह सरदार, समीर कुमार सामाल, अमित कुमार, गोविन्द पात्रो, चित्रलेखा हेम्ब्रम, सीखा सामाल, मीनू एवं प्रीति गोप उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए लोगों से मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और समृद्ध जीवन संभव है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *