• Wed. Jun 24th, 2026

गर्मी में आम की धूम: स्टेशन रोड मार्केट में नगाड़ा-आम्रपाली 20 रु किलो से शुरू

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : गर्मी चरम पर है और चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के डेली मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड पर आम की धूम मची है। यहां रोजाना लगने वाले दैनिक मार्केट में सैकड़ों किसान अपनी साग-सब्जी और बागवानी के आम लेकर पहुंच रहे हैं। ताजा सब्जियों के साथ-साथ रसीले आम की बिक्री जोर-शोर से हो रही है।

 

*20 से 60 रुपये किलो तक आम* मार्केट में नगाड़ा, आम्रपाली, देहाती और अन्य देशी प्रजातियों के आम 20 रुपये से 60 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। सभी किसान अपने बगीचे का आम सीधे मार्केट में लाकर बेच रहे हैं, जिससे ग्राहकों को ताजा और सस्ता फल मिल रहा है। दूरदराज से लोग भी सब्जी और आम खरीदारी के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

 

*ट्रेन पकड़ने से पहले खरीदारी* स्टेशन रोड पर मार्केट लगने से यात्रियों को भी सुविधा मिल रही है। कई यात्री ट्रेन पकड़ने या उतरकर घर जाते समय आम और सब्जी की खरीदारी करते देखे गए। गर्मी में आम न खाएं तो क्या फायदा, यही सोचकर लोग झोले भरकर आम ले जा रहे हैं।

 

*मुखिया भी बेच रहे 40 किलो तक आम* रासुनिया पंचायत के मुखिया मंगल माझी पिछले दो माह से प्रतिदिन 30 से 40 किलो आम बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से पका हुआ आम की मांग सबसे ज्यादा है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान अपने बाग-बगीचे से आम लाकर यहां बेचते हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्केट से किसानों को सीधे बिक्री का फायदा मिल रहा है और उपभोक्ताओं को बिचौलियों के बिना ताजा फल-सब्जी उपलब्ध हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *