
आदित्यपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन को प्रदान किया। इस अवसर पर झामुमो नेता केपी सोरेन ने कहा कि यह सम्मान केवल शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता, आदिवासी-मूलवासी समाज और अलग राज्य आंदोलन से जुड़े सभी संघर्षशील लोगों का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासियों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और अलग राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
केपी सोरेन ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान के माध्यम से देश ने शिबू सोरेन के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय झारखंड के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के आदर्श, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
