• Sun. Jun 21st, 2026

विधायक चंद्रदेव महतो ने गोविंदपुर प्रखंड की पंचायतों का दौरा कर सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

 

गोविंदपुर:लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो ने गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना।

गांव-गांव जाकर किए गए इस जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क निर्माण, पेयजल की किल्लत, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा व्यवस्था, राशन वितरण में आ रही दिक्कतों समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी परेशानियां खुलकर रखीं।जनता की शिकायतों को सुनने के बाद विधायक चंद्रदेव महतो ने मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र और स्थाई समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विधायक ने कहा, “क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आम जनता को सभी बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक के इस संवेनदशील रुख और जनसंपर्क अभियान की ग्रामीणों ने भरपूर सराहना की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विधायक के इस जमीनी प्रयास से उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द ही निस्तारण हो जाएगा। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *