
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी के वार्ड नंबर 16 के चलबलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक फाइनेंस कंपनी के सहयोग से स्कूल के बच्चों ने लगभग पचास पौधारोपण किया।

इस अवसर पर चलबलपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा प्रमाणिक ने कहा कि बच्चों में पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम किया गया। बच्चो को मानव जीवन में पौधे की क्या भूमिका हैं। उसके बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि बाल अवस्था में बच्चों को पौधा के महत्व के बारे में बताए जाने से पौधा के प्रति उन्की आस्था बनी रहती हैं। प्रत्येक वर्ष वर्षांत के दिनों में स्कूल परिसर तथा अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के माध्यम से पौधारोपण करवाया जाता हैं। जिसमे गांव के लोगों का भी सहयोग रहता हैं।

इस अवसर पर सहयोगी शिक्षक कंचन धीवर, शुभाशीष मुखर्जी, चांद मरांडी, तनुश्री घोष तथा समाजिक कार्यकर्ता उत्तम मडंल उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
