
चक्रधरपुर : श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा समिति, हरिजन बस्ती चक्रधरपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को पांच दिवसीय माता शीतला पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन माता शीतला की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हरिजन बस्ती स्थित पूजा पंडाल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु माता शीतला के जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा माता शीतला का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा क्षेत्र की उन्नति और शांति की कामना की।

पूजा-अनुष्ठान का संचालन पुजारी एम. शिवा राव खड़गपुर द्वारा किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में घटधारी साईं मुखी, समीर मुखी, विवेक कुमार, रुपेश सिंह, अभी रजक (भोलू), लक्ष्मी साव एवं राधिका बोदरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्य अजय मुखी, नीतू मुखी, अविनाश मुखी, रोहित तांति, रिंटू पॉल, सूरज मुखी एवं सरवन साव सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार पांच दिवसीय शीतला पूजा महोत्सव का समापन 23 जून को भव्य जुलूस के साथ किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
