• Sat. Jun 20th, 2026

अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने शनिवार को पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, चाईबासा में लिपिकों के लिए आयोजित अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लेखा एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कार्यों में दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से परीक्षा की तैयारियों, अभ्यर्थियों की उपस्थिति, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाओं का उद्देश्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की लेखा संबंधी जानकारी और कार्यकुशलता का आकलन करना है, ताकि सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र का वातावरण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित पाया गया। उपायुक्त ने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत बनाने में इस प्रकार की परीक्षाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *