
रिपोर्ट : अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। श्री श्री अर्जनदेव जी महराज के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख समुदाय के सौजन्य से अलकुसा नं० 6 में मुख्य मार्ग पर ठंडा शर्बत चना, सूजी का हलुआ वितरण का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में भव्य पंडाल में श्री अर्जनदेव जी महराज का चित्र स्थापित कर पूजा अर्चना के साथ सिख महिला मंडली, पुरुषों एवं स्थानीय युवाओं ने इस मौके पर अलकुसा से होकर गुजरने वाले, पैदल चलने वाले, सभी वाहन चालक, बाईक सवार, बस, यात्रीयों व अन्य लगभग हजारों लोगों को अपने हाथों से ठंडा शर्बत पिलाया और साथ ही प्रसाद के रूप में चना और सूजी का हलुआ ग्रहण कराया, जिसकी लोगो ने खूब साराहना की।

वहीं इस शुभ कार्य को लेकर स्थानीय सिख समाजसेवी नीतू सिंह ने बताया कि श्री अर्जनदेव जी सिखों के पांचवे गुरु और सिख धर्म के प्रथम शहीद थे। उनकी याद में हर वर्ष शहीदी दिवस को मनाया जाता है, उन्होंने सभी को संदेश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को आगामी वर्ष में और भी बेहतर एवं भव्य तरीके से मनाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे नीतू सिंह, रंजीत सिंह, लक्की सिंह, सरदार गोल्डी सिंह, अमीर सिंह, शेरु सिंह, श्रवण सिंह, बॉबी सिंह, बिट्टू सिंह, गौरी शंकर राजभर, प्रदीप कुमार, भरत चौधरी, टिंकू कुमार, हीरा राजभर, हरपाल सिंह एवं सिख महिला मंडली की सर्वश्री, जसबीरा कौर, परमजीत कौर, प्रीति कौर, पूनम कौर, रूबी कौर, राजबिन्दर कौर इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
