
चाईबासा : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा के परिसर में कांग्रेसियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश दिया गया। कांग्रेसियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि राहुल गांधी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन देश के किसानों, मजदूरों,

युवाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके विचारों और मूल्यों के प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज विश्व जलवायु परिवर्तन,

बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का आधार भी बनते है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा समय-समय पर प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समानता और सतत विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर लगाया गया प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और बेहतर भविष्य के निर्माण का प्रतीक है। मौके पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई , प्रदेश सचिव राम सिंह सावैयां , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप , यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां , वरीय कांग्रेसी मोहन सिंह हेम्ब्रम , राजेन्द्र कच्छप , कार्यालय सचिव सुशील दास , चंदन पासवान , मो. ईरशाद ,राहुल पान सहित अन्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
