• Mon. Jun 15th, 2026

कुल्टी – ग्रीन प्वाइंट अकैडमी द्वारा माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी के कुल्तोड़ा स्थित ग्रीन प्वाइंट अकैडमी स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 2025 एवं 2026 में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

सम्मानित होने वाले टप टेन छात्रों में दवजीत मंडल 99 प्रतिशत , पीयूष प्रसाद 98 . 6 प्रतिशत , श्रेयांस आनंद 98 प्रतिशत, तुषार दत्ता 96.6 प्रतिशत, शुभम पाल 95 प्रतिशत , मेघा माझी 94. 6 प्रतिशत ,सोहा खान 91 . 2 प्रतिशत , आयुष रविदास 89 . 4 प्रतिशत, रनीत माझी 87 . 4 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किए । आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे ।

इस दौरान ग्रीन प्वाइंट अकैडमी स्कूल डायरेक्टर डाक्टर राम बालक शर्मा ने कहा कि स्कूल में नई शिक्षा पद्धति को अमल में लाया गया है । जिसके तहत कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं बच्चों को दी जा रही है ।

जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर है वैसे बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है । जिससे वे बेहतर पढ़ाई कर सके । डॉ राम बालक शर्मा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्पोर्ट्स की व्यवस्था एवं राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत रखने के लिए एनसीसी की भी व्यवस्था बच्चों के लिए की गई है ।

यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकलने वाले बच्चे उच्च पदों पर पदस्थापित है । ऐसे मेघावी बच्चों पर स्कूल प्रबंधन और अविभावक दोनों गर्व महसूस करते है । उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस मौके पर राजेश शर्मा , कल्याणी कुमार , सूर्यशंकर राय , असित श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह , टूम्पां बनर्जी , रतीश चक्रवर्ती , रिद्धि दास गुप्ता , चंद्रई मुखर्जी , नमिता परमार अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *