
पंकज ठाकुर
*बड़कागांव* बड़कागांव फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन बड़कागांव प्रखंड कमेटी के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र प्रसाद तथा उपाध्यक्ष पद के लिए नरेश बेदिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के उपरांत दोनों प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से डीलर साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें संघ की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उनकी पहली प्राथमिकता पिछले दो वर्षों से डीलरों के बीच बने गतिरोध एवं आपसी मतभेद को समाप्त कर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि संघ की एकता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि संघ के आय-व्यय का पूरा विवरण सभी विक्रेताओं के समक्ष पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि प्रत्येक सदस्य को संगठन की गतिविधियों एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी मिल सके। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेश बेदिया ने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी डीलरों को साथ लेकर चलने तथा संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।
दोनों प्रत्याशियों ने यह भी घोषणा की कि संघ की नियमित गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी डीलर समान रूप से भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता से ही संभव है।
अंत में दोनों प्रत्याशियों ने प्रखंड के सभी फेयर प्राइस शॉप डीलरों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें एक अवसर प्रदान करें तथा अपने बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं, ताकि संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
