
जमशेदपुर : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से शहर के चुना शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी गई।
चादरपोशी के दौरान समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं और देश की तरक्की को लेकर खुशी जाहिर की। मजार पर फातिहा पढ़कर मुल्क की सलामती, आपसी भाईचारे और हर वर्ग के कल्याण की दुआ की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने देश की एकता और प्रगति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
