• Tue. Jun 2nd, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल,दो की हालात नाजुक

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप शनिवार की रात्रि दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़िया गांव निवासी गुल्लू यादव, पिता महेंद्र यादव, शनिवार रात बाइक से किसी कार्य से नवीनगर रोड स्टेशन की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर उसी गांव के प्रिंस सिंह, पिता संजय सिंह, अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार गुल्लू यादव और प्रिंस सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि प्रिंस सिंह की पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *