
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के नवीनगर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं सम्मान से भरा हुआ था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं उनकी पत्नी शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने सशक्त स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य अजय प्रसाद, रितेश कुमार उर्फ मुरारी सिंह एवं मंजूषा सिंह को फूलमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने तीनों सदस्यों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। पूर्व विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर पंचायत की महत्वपूर्ण इकाई होती है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं को गति मिलती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए नगरवासियों की समस्याओं का समाधान करेगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों के समिति में आने से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सशक्त स्थायी समिति के पास विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की अहम जिम्मेदारी होती है।
नई समिति सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी। समारोह में उपस्थित वार्ड पार्षदों एवं नागरिकों ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों ने पूर्व विधायक, नगर पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी वार्ड पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा नगर के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षद, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
