• Sun. May 31st, 2026

स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव ने ₹51000 दान दिया

admin's avatar

Byadmin

May 31, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव में संचालित श्मशान घाट सेवा समिति की कार्यों से प्रभावित होकर ,बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला निवासी झारखंड सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव धिरंजन प्रसाद शर्मा ने श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा को ₹51000 संस्था को दान दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि श्मशान घाट सेवा समिति में शामिल तमाम सदस्य गण अनुकरणीय हैं, जिन्होंने अपनी महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर लकड़ी व्यवस्था करवाते हैं और लाश की अंतिम संस्कार करने के लिए जरूरतमंद गरीब लोगों को निशुल्क लकड़ी भी दान देते हैं। जो सराहनीय एवं पुण्य कार्य है।

 

संस्था के द्वारा अब तक 341 शवों की कराई जा चुकी है, अंतिम संस्कार

बड़कागांव में मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ी नहीं मिलने के कारण मृतकों के परिजनों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बड़कागांव के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों द्वारा 27 जनवरी 2022 को श्मशान घाट सेवा समिति की स्थापना हुआ था।

तब से शमशान घाट सेवा समिति के सदस्यों द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिसमें किसी के अंतिम संस्कार में लोगों को लकड़ी की समस्या का सामना न करना पड़े। लकड़ी की खरीदारी के लिए के संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर संस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

संस्था में 150-200 लोग सदस्य हैं, कई लोग लकड़ी खरीदारी के लिए आंशिक राशि देकर सहयोग करते हैं। संस्था में बड़कागांव केनरा बैंक प्रबंधक मुख्य रूप से शशि कुमार बागे, रंजीत कुमार मेहता संस्था के सचिव सुरेंद्र प्रसाद दांगी, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रवीण कुमार, संजय तिवारी ,संदीप कुशवाह, मेवालाल नाग , वीरेंद्र प्रसाद, बैधनाथ महतो, बैजनाथ महतो, उपेंद्र प्रसाद,रवि जायसवाल, अभिषेक कुमार, नागेश्वर महतो, अशोक महतो के अलावा तमाम सदस्य सामाजिक कार्य में योगदान दिया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *