• Sat. May 30th, 2026

Saraikela : राजनगर में ट्रेलर व हाइवा में हुए भीषण टक्कर में हाइवा चालक की मौत, करीब ढाई घंटे क़ी मशक्क्त के बाद गैस कटर से निकाला गया शव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 30, 2026
crescent ad
Saraikela : राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर स्थित रोला- खैरबनी के समीप शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हाइवा और ट्रेलर में हुए भीषण टक्कर में हाइवा चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में बिहार के जमुई कुमार गाँव निवासी हाइवा चालक दिनेश राम (40) केबिन में बुरी तरह फंस गया। घंटो मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने क्रेन मांगवाकर दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाकर किनारे कर कर दिया। तब तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के हाइवा(जेएच 05 ईए 1517) चाईबासा से हाता की ओर काफ़ी तेज रफ़्तार से आ रही थी। इसी दौरान रोला खैरबानी समीप चाईबासा की ओर जा रही ट्रक (सीजी 04पीसी 1604) से भीड़ गईं। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि टकराने क़ी आवाज अगल बगल के गांवों तक सुनाई दी।
हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही पिचक गया। हादसे के बाद रोला व खैरबनी के गाँव के ग्रामीण दौड़े चले आए। लोगों क़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घायल ट्रक चालक गुलाब महतो को बाहर निकला।
उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर भिजवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घायल ट्रक चालक ने खुद को रामगढ़ के गोला प्रखंड का निवासी बताया।
वहीं पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने केबिन में फंसे हाइवा चालक को बाहर निकालने का काफ़ी प्रयास किया, लेकिन चालक का पैर वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंसा होने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
अंततः घंटों मशक़्कत के बाद करीब 5 बजे शव को बाहर निकाला गया। मौके पर ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मैनेजर पहुंचा और शव क़ी पहचान करते हुए रिसीव किया। उसने बताया रूंगटा प्लांट में कोयला खाली करने के बाद चालक वाहन लेकर वापस गम्हरिया लौट रहा था। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। जहां परिजन पहुंचे और पोस्टमार्टम क़ी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने गाँव ले गए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *