
आदित्यपुर। जनगणना 2027 का कार्य देशभर में चल रहा है। इस दौरान कई स्थानों से कुछ शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
प्रशासन की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है, इसके बावजूद जब प्रगणक (सर्वे कर्मी) घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, तब कुछ स्थानों पर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि जनगणना का यह कार्य पूरी तरह जनता के सहयोग से ही सफल हो सकता है।
यह सर्वेक्षण केवल आंकड़े जुटाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में सरकार द्वारा बनाई जाने वाली योजनाओं और विकास कार्यों का आधार भी बनेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और अन्य जनहित योजनाओं की रूपरेखा इसी आंकड़े के आधार पर तय की जाती है।
अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि जब भी प्रगणक आपके घर पहुंचे, तो उन्हें सही जानकारी दें और पूरा सहयोग करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
