
दारू (हजारीबाग): दारू थाना क्षेत्र के हरली गांव स्थित NH-522 पर बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी बाउंड्री को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना स्थल के पास एक बड़ा सूखा पेड़ भी मौजूद था।

लोगों का कहना है कि यदि ट्रक पेड़ से टकरा जाता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। सौभाग्यवश बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल अपने वाहन से स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई। इसके बाद क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का कार्य शुरू कराया गया। थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
