• Thu. May 28th, 2026

हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

May 28, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के रतन कर्मा गांव में छापेमारी कर की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन कर्मा गांव निवासी विनोद सिंह तथा शिव कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे थे।मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी गांव में मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर एसआई सुमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अपराध संबंधी सूचना पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *