
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के पंचदेव धाम स्थित गायत्री मंदिर परिसर में एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में शिक्षकों के बीच शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवीनगर संच अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं अंचल अभियान प्रमुख रोहतास सत्येंद्र राम ने संयुक्त रूप से संच क्षेत्र के शिक्षकों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने में एकल विद्यालय अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभियान का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों तक शिक्षा पहुंचाना तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को पाठ्य सामग्री, कॉपी, पेन एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की पहल से उन्हें शिक्षण कार्य करने में काफी सुविधा मिलेगी और बच्चों की पढ़ाई भी बेहतर तरीके से हो सकेगी। मौके पर उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है।
संच अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि एकल विद्यालय अभियान ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का लगातार प्रयास कर रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उनमें संस्कार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। अंचल अभियान प्रमुख सत्येंद्र राम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एकल विद्यालय अभियान की इस पहल की सराहना की। मौके पर एकल विद्यालय अभियान से जुड़े कई कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
