
झरिया : झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिलाबनी हुचुकटांड़ में डी.एम.एफ.टी योजना मद के तहत बनने वाले ई.जी.एस./आई.सी.डी.एस सेंटर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास झरिया विधायक माननीय श्रीमती रागिनी सिंह के कर कमलों द्वारा विधिवत फीता काट एवं नारियल फोड़ कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भवन बनने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

विधायक ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान रविकांत पासवान, मोहन पांडेय, बबलू भगत, राजा राम पासवान, निर्मला पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
